आप और हम के Youtube बारे में अच्छी तरह जानते हैं। अब Youtube ने नया फीचर भारत में लान्च करने जा रही है। आज मैं उसी के बारे में बात करने जा रहा हूँ और बताउँगा कि Youtube Shorts क्या है?
आप TikTok ऐप्प के बारे में जरुर जानते होगें। जो 15 सेकेन्ड के विडियो Share करने की ऐप्प है। यह भारत में काफी लोकप्रिय था और इसके यूजरस की संख्या लगभग 20 करोड़ थी मगर भारत सरकार द्वारा इस चायनीच ऐप्प को बैन कर दिया गया ।
इस कारण इस तरह की विडियो शेयरिंग एप्प की कमी महसूस की जा रही थी। इसके बैन होने से एक तरह का खालीपन शोर्ट शेयरिंग एप्प के बाजार में आया है। इसको भरने की कोशिश अन्य इन्टरनेट कंपनियों ने की ।
कुछ समय पहले ही इन्स्टाग्राम द्वारा रील्स(Reels) लान्च किया गया था मगर यह ज्यादा पोपुलर नहीं हो पाया।
Youtube Shorts क्या है?

अब इस क्षेत्र में Youtube जैसे महारथी ने कदम बढ़ाये हैं। Youtube को आप और हम सभी जानते हैं। Youtube सबसे बड़ी प्री विडियो शेयरिंग बेवसाइट है। आप ने इन्टरनेट का इस्तेमाल किया होगा जो Youtube में विडियो भी देखा होगा।
अब Youtube ने Shorts लान्च करने का इरादा जताया है जो टिकटाॅक ऐप्प की तरह 15 सेकेन्ड की विडियों शेयर करेगा।
इसे सबसे पहले भारत में लोन्च किया जाएगा क्योंकि भारत शोर्ट शेयरिंग विडियों का सबसे बड़ा बाजार है। बाद में इसे दुनिया के अन्य देशों के लिए लोन्च किया जाएगा।
Shorts के विडियो Youtube के बेवसाइट पर मिल जाएगी। Youtube के होमपेज में आपको के Shorts shelf नाम से सेक्शन मिल जाएगा जहाँ आप Youtube शोर्ट के विडियों देख पाएगें।
Youtube Shorts का इस्तेमाल कैसे करें?
Youtube के ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर की जानकारी साझा की गई है, जिसके मुताबिक भारत में एंड्रॉयड यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल करके 15 सेकेंड की शोर्ट वीडियो बना सकते हैं जो Youtube ऐप्प का ही हिस्सा होगा। इस फीचर में एक नया कैमरा और कुछ एडिटिंग्स टूल्स को शामिल किया गया है। बाद में और भी टूल्स जोड़े जाएगे।

15 सेकेन्ड के विडियो बनाने के लिए उन्हें Create button पर क्लिक करना होगा, जो कि नेविगेशन के बॉटम बार में स्थित होगें है। बॉटम बार पर दिए “+” आइकन पर क्लिक करके आप 15 सेकेन्ड की वीडियो क्रिएट व अपलोड दोनों कर सकते हैं।
यदि आपको क्रिएट शॉर्ट वीडियो का विकल्प मिल रहा है, तो आप शॉर्ट कैमरा को एक्सेस कर सकते हैं, जिसमें आपको मल्टीपल क्लिप को जोड़ना , स्पीड कंट्रोल, टाइमर, और एड म्यूजकि आदि जैसे फीचर्स प्राप्त होंगे।
जिन यूजर्स के पास अभी शॉर्ट कैमरा एक्सेस नहीं मिल रहा हैए वो भी 60 सेकेंड लम्बी वर्टिकल वीडियो टाइटल व डिस्क्रप्शन में हैशटैग #Shorts के साथ अपलोड कर सकते हैं।
जल्द ही यह फीचर आईओएस के लिए भी आ जाएगा।
Youtube Shorts के फिचरर्स
ब्लाक के अनुसार इसके तीन फिचरर्स हैं।
Create
इसमें आपको मल्टी सेगमेट कैमरा मिलेगा। जिससे आप एक से अधिक विडियों को जोड़ सकेगें। साथ ही में में मौजूद गाने के साथ अपने विडियों को कम्बाइन कर सकेगें। साथ ही स्पीड कन्ट्रोल के लिए और टाइमिंग सेट करने के लिए भी मिलेगा।
Discover
आपको मौका मिलेगा कि 2 Billion लोग आपको Youtube पर खोज पाएगे।
Watch
Youtube ने शार्ट विडियो लिए अपने बेवसाइट के बाटम में एक राॅ जोडा़। साथ ही आप आसानी से वरटीकल स्वाइप कर दूसरे मिलते-जुलते विडियो खोज सकते हैं। भविष्य में शोर्ट को विडियो को देखने को और आसान बनाया जाएगा।
आशा कि आपको Youtube shorts क्या है इसके बारे में काफी जानकारी मिली हागी। अगर कोई कमी रह गई हो तो कमेन्ट कर जरुर बताए।